उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

डीएम का बड़ा एक्शन…राजस्व कार्यों में भारी लापरवाही! दो कानूनगो पर गिरी गाज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों को पदावनत कर दिया है। राजस्व अभिलेखीय कार्यों को निजी व्यक्ति से करवाने के गंभीर आरोप सिद्ध होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने यह सख्त कदम उठाया।

प्रशासन के मुताबिक विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद यह दंडादेश जारी किया गया। प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार रजिस्ट्रार कानूनगो भूपेश चंद और अर्जुन सिंह बिष्ट पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद से जुड़े वैधानिक कार्य निजी और अनधिकृत व्यक्तियों से कराए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दांव...इन दो नेताओं का बढ़ा कद, मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

जांच अधिकारी ने दस्तावेजी साक्ष्यों, सरकारी अभिलेखों और संबंधित व्यक्तियों के बयानों के आधार पर पाया कि दोनों कर्मचारियों ने राजस्व से जुड़े कार्यों में निजी व्यक्ति की मदद ली थी। जांच रिपोर्ट में आरोपों को पूरी तरह से सही माना गया।

कारण बताओ नोटिस के जवाब में दोनों कार्मिकों ने स्वीकार किया कि अधिक कार्यभार और लंबित मामलों के दबाव के चलते उन्होंने निजी व्यक्ति की सहायता ली थी। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में वैधानिक शक्तियों को निजी व्यक्ति को सौंपना स्वीकार्य नहीं है। राजस्व अभिलेखीय कार्यों में बाहरी व्यक्ति को शामिल करना नियमों के खिलाफ है और इससे सरकारी अभिलेखों की गोपनीयता तथा विश्वसनीयता पर खतरा पैदा होता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

प्रशासन ने इस कृत्य को गंभीर कदाचार और कर्तव्य में घोर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की। दंड तय करते समय पद की संवेदनशीलता, कृत्य की गंभीरता और आरोप स्वीकार किए जाने जैसे पहलुओं पर भी विचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

इसके बाद दोनों कार्मिकों—भूपेश चंद और अर्जुन सिंह बिष्ट—को उनके वर्तमान पद से पदावनत करते हुए निचले पद और वेतनमान पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसे उनकी सेवा पुस्तिका में दर्ज किया जाएगा। साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी अलग आपराधिक या विजिलेंस जांच को प्रभावित नहीं करेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में