उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

दूषित पेयजल संकट के बीच डीएम का बड़ा एक्शन!…लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के ज्योलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को भी जल संस्थान की ओर से टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जारी रही। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सामान्य करने के लिए विभागीय टीमों ने टैंकों, पेयजल स्रोतों और पाइपलाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उत्तराखंड जल संस्थान हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता और पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता ने जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल टैंकों की सफाई, क्लोरीनेशन, फ्लैशिंग और मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, सियासी हलचल तेज!...50 से ज्यादा लोगों ने पकड़ा हाथ

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पेयजल विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ज्योलिकोट क्षेत्र में पेयजल की शुद्धता और नियमित आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक टैंकरों के माध्यम से प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ये नहीं सुधरने वाले!...7-7 और 4-4 मुकदमों के बाद भी नहीं रुके, अब 6 महीने की ‘नो एंट्री’

डीएम ने सभी पेयजल स्रोतों, टैंकों और वितरण लाइनों की नियमित क्लोरीनेशन एवं सैंपलिंग कराने तथा इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिन स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज या क्रॉस-कनेक्शन की शिकायतें हैं, वहां तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर घर-घर सर्वे और जलजनित रोगों की निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से लगातार संवाद बनाए रखते हुए पेयजल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को भी कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में