उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

हल्द्वानी में डीएम का एक्शन मोड…अब इस योजना से पुराने कोर्स OUT, नए हाई-डिमांड कोर्स IN

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैम्प कार्यालय में आयोजित जिला कौशल एवं अपै्रन्टिसशिप समिति की बैठक में आधुनिक कौशल विकास पर विशेष जोर देते हुए जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास अधिकारी प्रियंका गड़िया को दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास में जो कोर्स पुराने और अप्रचलित हैं, उन्हें हटा दिया जाए और वर्तमान बाजार की मांग के अनुसार नए, प्रासंगिक कोर्स प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान केवल किताबी ज्ञान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने का व्यवहारिक अनुभव भी दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में गौला, नंधौर, कोसी नदियों के साथ-साथ माइनिंग के कार्य भी अधिक हैं, लेकिन इन कार्यों के लिए कुशल श्रमिकों की कमी है। इसलिए सुपरवाइजर और माइनिंग मेट जैसे कोर्स युवाओं के लिए उपलब्ध कराए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

उन्होंने यह भी कहा कि एआई, एसी मैकेनिक, सोलर लाइट रिपेयरिंग, पाली हाउस निर्माण और पर्यटन क्षेत्र में गाइडिंग जैसे आधुनिक कौशलों को प्राथमिकता दी जाए। पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्रों की काउंसलिंग कर उन्हें इन कोर्सों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही, फलपट्टी वाले क्षेत्रों में फलों की ग्रेडिंग के लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

बैठक में हिमालयन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश चन्द्र बिन्जोला, सचिव मनोज डागा, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण मयंक अग्रवाल, डेयरी एएल श्रीवास्तव, श्रम एवं प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कटियार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में