उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

पहाड़, खाई और बेबस ब्रेक… किस्मत ने ऐसे बचाईं 23 जानें, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। इस क्रम में धनौल्टी के नगुन–सुवाखोली मोटरमार्ग पर नागराजा धार के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चारधाम यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या HR 65A0859 अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि वाहन सड़क के बाहर खाई की ओर जाने के बजाय अंदर की ओर नाली में फंस गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा...बेकाबू डंपर गिरा, दो लोगों की दर्दनाक मौत

थाना छाम की मठियाली चौकी प्रभारी शिवशंकर उनियाल ने बताया कि वाहन में सवार सभी यात्री दिल्ली के निवासी थे। वे 30 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे दिल्ली से गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे। रात में उन्होंने मसूरी में विश्राम किया और 1 मई की सुबह आगे के लिए निकले। इसी दौरान नागराजा धार के पास यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड ज़ोन!...4 दिन भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

दोपहर करीब 2:10 बजे पुलिस को 112 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। कुल 23 यात्रियों में से 5 लोग घायल हुए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से चिन्यालीसौड़ के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था की गई। सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

वाहन चालक जगजीत सिंह, निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा), ने पूछताछ में बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। घायलों में कपिल अरोड़ा (53 वर्ष), डिम्पी (40 वर्ष), ध्रुव (22 वर्ष), नीता (53 वर्ष) और प्रेम दास, सभी निवासी दिल्ली शामिल हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में