उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

उत्तराखंड में आसमान से आफत!…आज यहां बंद रहेंगे स्कूल, 6 जिलों में भारी बारिश का खतरनाक अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने 20 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इसके मद्देनजर एहतियात बरती जा रही है।

मौसम के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिले में 20 अगस्त को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बदरीनाथ आएंगे PM मोदी!... चारधाम यात्रियों को देंगे बड़ी सौगात

मौसम विभाग ने पहले ही 18 से 22 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 20 अगस्त को टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए देहरादून जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पुलिस-प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है और संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा!... पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत

प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश के चलते नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  79 लाख से 71.58 लाख!... SIR के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, पढ़ें पूरा अपडेट

वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों से मौसम की स्थिति और प्रशासन की एडवाइजरी पर नजर रखने तथा जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में