उत्तराखण्ड गढ़वाल डवलपमेंट देहरादून

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे से हल्द्वानी तक…धामी ने गडकरी को दिखाई प्रगति की झलक

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी और अवसंरचना में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों का विस्तृत वीडियो प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए ₹12,769 करोड़ की लागत से चारधाम महामार्ग परियोजना के तहत प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का उन्नयन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC से बैंकिंग और डिफेंस तक… उत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को सरकार देगी मुफ्त कोचिंग

धामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतिबद्धता से प्रदेश के कठिन भूभाग में भी परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं। वर्तमान में राज्य में कुल 3,723 किमी का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

मुख्यमंत्री ने बताया कि NHAI द्वारा डिज़ाइन किए गए 597 किमी मार्गों में से 336 किमी से अधिक मार्गों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और काठगोदाम जैसे प्रमुख केंद्र चौड़ी और सुरक्षित सड़कों से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक मंजर!... खाई में मिला व्यापारी का शव, कार देख मचा हड़कंप

धामी ने यह भी कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे, देहरादून और हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाएं यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद करेंगी। बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में