उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

अब और दिन जनता के नाम… धामी सरकार ने बढ़ाई जनसेवा अभियान की अवधि

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार ने जनसेवा को और अधिक प्रभावी व व्यापक बनाने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया है। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन को सीधे लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान की अवधि बढ़ा दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अभियान अब प्रदेश के सभी जनपदों में 20 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इससे पहले यह अभियान 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित था। जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया, कैंपों में बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही शिकायतों और उनके प्रभावी निस्तारण को देखते हुए सरकार ने अभियान को 20 दिनों के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा...श्रमिकों के लिए शुरू हुई ये नई योजनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 17 दिसंबर 2025 से प्रदेशभर में आयोजित इन कैंपों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। राजस्व, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को राहत दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में अब तक इस अभियान के अंतर्गत कैंप आयोजित नहीं हो पाए हैं, उन्हें विस्तारित अवधि में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए, ताकि कोई भी नागरिक इस जनसेवा अभियान से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु है। शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और हर नागरिक की समस्या का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी जिलाधिकारियों को अभियान की कार्यक्रम-रूपरेखा शीघ्र सामान्य प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराने और नियमानुसार कैंपों के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभियान को पारदर्शी, सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में