उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक आज… उत्तराखंड में बड़े निर्णयों की संभावना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

इधर, प्रदेश में भूमि संबंधी विवादों के शीघ्र निपटारे के लिए सरकार ने एक माह का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि भूमि विवादों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अभियान की साप्ताहिक समीक्षा मुख्य सचिव द्वारा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में लंबित भूमि विवादों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विवादित मामलों का समाधान एक माह की समय-सीमा के भीतर किया जाए और अभियान के अंत तक लंबित मामलों को शून्य स्तर पर लाने का लक्ष्य रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग में भीषण हादसा...खाई में समाई कार, मची चीख-पुकार

सीएम धामी ने कहा कि भूमि विवाद आम नागरिकों की समस्याओं से सीधे जुड़े होते हैं और इनके कारण कानून-व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसे मामलों का पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायसंगत समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के दौरान संवेदनशील मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में