उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

धामी कैबिनेट बैठक…उपनल कर्मियों को लेकर बड़ा फैसला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी, जिनमें उपनल कर्मियों से जुड़ा मामला प्रमुख रहा। कैबिनेट में इस विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद उपनल कर्मियों के पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में “समान कार्य, समान वेतन” के सिद्धांत पर सहमति बनी, जिसका लाभ उपनल कर्मचारियों को चरणबद्ध रूप से प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का विजन... ‘सशक्त शहर ही बनाएंगे विकसित भारत’

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इस निर्णय के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन वहां से भी सरकार को कोई राहत नहीं मिली और याचिका खारिज कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

इसके बाद उपनल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका भी दायर की, जिससे सरकार पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बढ़ता गया। कोर्ट के आदेशों के अनुपालन के क्रम में सरकार ने मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया था। उप समिति की सिफारिशों के आधार पर गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

सरकार के इस निर्णय को उपनल कर्मियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों को आंशिक रूप से पूरा होने का रास्ता साफ हुआ है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में