उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट नैनीताल हिल दर्पण

भीमताल में विकास धमाका!… 5 बड़ी योजनाओं का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन पहुंचकर लोक निर्माण विभाग की 5 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 1258.12 लाख रुपये है। इनमें 945.99 लाख रुपये की 4 योजनाओं का शिलान्यास और 312.13 लाख रुपये की एक योजना का लोकार्पण शामिल है।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने, सड़कों की कनेक्टिविटी सुधारने और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 14,027 नए गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया और दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना के तहत 5,000 से अधिक होमस्टे पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि 1,118 लोग योजना का लाभ उठा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कैंचीधाम बायपास रोड को 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि 75 मीटर स्पान वाले पुल में विलंब हो, तो अस्थायी वैलीब्रिज का उपयोग कर बायपास मार्ग समय पर खोला जाए। साथ ही, जनपद की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और हॉटमिक्स कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

सिंचाई विभाग की समीक्षा में मंत्री ने भीमताल-नौकुचियाताल नहर से अतिक्रमण हटाने, क्षतिग्रस्त गूलों और नहरों की मरम्मत, झीलों और नदियों में जमा सिल्ट हटाने, तथा भू-कटाव रोकने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कॉम्पैक्टर उपयोग और जन सहयोग लेने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया कि होमस्टे में स्वच्छ शौचालय और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, और कमरों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

बैठक में विधायक सरिता आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में