उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

देवभूमि फिर शर्मसार!…‌किशोरी से जंगल में गैंगरेप, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। किशोरी को नशीला पदार्थ देकर जंगल में रात भर गैंगरेप किया गया। सुबह उसे वापस घर भेजा गया। मामले में तीन युवकों पर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर से वायरल वीडियो और फिर बड़ा धमाका!... कांस्टेबल की 'क्राइम फाइल' खोलते ही चौंकाने वाले खुलासे

पूरा मामला राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह लोगों के कपड़े धोकर अपना भरण-पोषण करती हैं। 12 मार्च की शाम उसने अपनी बेटी को कुछ कपड़े देने भेजा। इसी दौरान एक आरोपी ने किशोरी को फोन कर हरिद्वार बाईपास बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

आरोप है कि आरोपी ने अपनी दो साथियों के साथ मिलकर किशोरी को जंगल ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुबह किशोरी को ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेजा गया। घर पहुंचते ही वह ई-रिक्शा से उतरते समय चक्कर खाकर गिर पड़ी। होश आने पर उसने मां को पूरी आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में