उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

देवभूमि फिर शर्मसार!…किशोरी से हैवानियत, ऐसे खुला राज

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। बहला-फुसला कर किशोरी से दुराचार किया गया। मामला किशोरी के गर्भवती होने पर खुला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चमोली जिले में पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी और छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई दोनों मामलों में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का रेड सिग्नल!... अगले तीन दिन परीक्षा की घड़ी, रहें सतर्क

जानकारी के अनुसार, नंदानगर थाने में 30 जनवरी को पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2025 में उनकी नाबालिग पुत्री के साथ 24 वर्षीय युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने किसी को भी यह बात बताने पर धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी का विद्रोह!... उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से मचा हड़कंप

पीड़िता के गर्भवती होने के बाद यह मामला उजागर हुआ। शिकायत के आधार पर थाना नंदानगर में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना महिला उपनिरीक्षक मीता गुसाईं को सौंपी गई।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। आरोपी लगातार फरार था, लेकिन पुलिस ने उसे सुतोल टैक्सी स्टैंड, कुरूड़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही नाबालिग के जन्मे बच्चे और आरोपी का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में