उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति

‘दलबदल’… कांग्रेस को झटका, इन नेताओं ने पकड़ा भाजपा का ‘कमल’

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनावों का ऐलान होते ही दलबदल की राजनीति तेज हो गई है। भाजपा ने गढ़वाल क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए श्रीनगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को पार्टी में शामिल किया है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में विपिन मैठाणी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर श्रीनगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ, निर्दलीय प्रत्याशी रही आशा उपाध्याय, ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने नए सदस्यों को बधाई दी और आगामी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। भट्ट ने कहा, “यह दलबदल भाजपा के पक्ष में हो रहे राजनीतिक रुझान को दर्शाता है, और हम 2025 के पहले माह तक एकजुट होकर निकाय चुनावों में जीत का नया रिकॉर्ड कायम करेंगे।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव... मतदान में जबरदस्त उत्साह, सुरक्षा कड़ी

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पौड़ी प्रभारी विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष सुषमा रावत समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव.. मतदान में दे दनादन, वीडियो वायरल
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में