उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत

नशा मुक्ति केंद्र में लापरवाही!…इलाज के बहाने हुई मौत, परिजन भड़के

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कर रहे एक युवक की मौत ने सनसनी मचा दी है। मृतक की बहन की शिकायत पर राजधानी देहरादून के रायपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक नीरज (32) को परिजनों ने नशे की लत छुड़वाने के लिए कुछ महीने पहले रांझावाला इलाके के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मृतक की बहन रोशनी देवी ने बताया कि 14 दिसंबर को नीरज की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

परिजन आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र प्रबंधन ने समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई, जिससे उसकी मौत हुई। रोशनी देवी ने शिकायत में केंद्र प्रबंधन की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  'कारगिल की जीत सिर्फ युद्ध नहीं, भारत के शौर्य की पहचान है'... विजय दिवस पर सीएम धामी का भावुक संबोधन

थाना रायपुर प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टरों ने मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया और विसरा सुरक्षित रखा। घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र में पूछताछ की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देश की राजनीति में बड़ी हलचल...केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद से इस्तीफा

पुलिस नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधन की लापरवाही के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में