उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला!…कैफे में घुसे 5 लोग, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक कैफे में बैठे भाजपा युवा मोर्चा के नेता पर हमला करने और पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया विवाद ने फिर पकड़ा तूल... उर्मिला सनावर के खिलाफ नया केस, लगे ये गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार, केदारपुरम दीप नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा नेता मयंक असवाल ने पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद थे। इसी दौरान पांच लोग कैफे में घुस आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के कार्यक्रम से पहले सियासी ड्रामा... पूर्व विधायक हिरासत में, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

आरोप है कि हमलावरों के पास धारदार हथियार भी थे। हमले के दौरान आरोपियों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट करने के साथ ही उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत में पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान और पूरे विवाद की वजह का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ के बाद अब ‘करोड़पति दीदी’!... CM धामी का बड़ा लक्ष्य, 5 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में