उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम राष्ट्रीय हिल दर्पण

बारिश-बिजली और तूफान का खतरा!…अगले 7 दिनों के लिए IMD का बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मॉनसून 4 जून को केरल तट पर पहुंचा था और महज 48 घंटों के भीतर सात राज्यों में सक्रिय हो गया।

फिलहाल मॉनसून केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम को कवर कर चुका है। शनिवार को इसने मणिपुर और मिजोरम में दस्तक दी, जबकि गोवा और आंध्र प्रदेश में भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर अश्लीलता!...युवती के फोटो-वीडियो वायरल, आयुक्त का एक्शन मोड

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। इस वर्ष मॉनसून सामान्य समय से तीन दिन देर से केरल पहुंचा है। आमतौर पर यह 1 जून को केरल तट पर दस्तक देता है, जबकि पिछले साल यह 24 मई को ही पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बुल्डोजर एक्शन... सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त

वहीं, देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी और लू का असर अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कई इलाकों में 8 से 12 जून के बीच लू चलने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ पलों में उजड़ गया परिवार...सड़क हादसे में 5 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत

आईएमडी ने 7 जून के लिए उत्तर प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान-निकोबार, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पुडुचेरी, मणिपुर और त्रिपुरा समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में