उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और तूफान चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही अनावश्यक रूप से पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।


