उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सिलेंडर ब्लास्ट!… दुकान में आग का कहर, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हो गया। सोमवार सुबह ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में  एक बर्तन की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

स्थानीय फायर अफसर सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि घटना की वजह और हालात की जांच की जा रही है। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है और किसी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में छात्रा से शर्मनाक हरकत!...शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर गंभीर आरोप

ऋषिकेश में पहले भी सिलेंडर ब्लास्ट की घटनाएँ हो चुकी हैं। 22 अप्रैल 2022 को शिवाजी नगर स्थित एक टेंट हाउस स्टोरेज में अचानक आग लगने से छह सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे, तब भी कोई हताहत नहीं हुआ था। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के बाद स्थानीय निवासियों और दुकानदारों की तत्परता की सराहना की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में