उत्तराखण्ड कुमाऊं हल्द्वानी

साइबर चोरों की हार…33 लाख के मोबाइल अब वापस मालिकों के हाथ में!

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड पुलिस ने नए साल की शुरुआत खास अंदाज में की और 206 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को लौटा दिया। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 33,46,200 रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मोबाइल फोन लौटाने को फरियादियों के लिए नव वर्ष की विशेष सौगात करार दिया। जानकारी के अनुसार, नवंबर से दिसंबर तक नैनीताल पुलिस को मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल चोरी होने की शिकायतें मिलीं।

एसएसपी के निर्देश पर जनपद स्तर पर मोबाइल ऐप सेल गठित की गई और शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए आईएमईआई नंबरों के आधार पर विभिन्न राज्यों में मोबाइल फोन की तलाश की गई। इस अभियान में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और प्रभारी मोबाइल ऐप (साइबर सेल) गणेश सिंह मनोला की टीम सक्रिय रही।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

कड़ी मेहनत के बाद 206 मोबाइल फोन बरामद किए गए और सभी फरियादियों को सौंप दिए गए। मोबाइल लौटाने के बाद नागरिकों ने पुलिस का धन्यवाद किया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि यह अभियान साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में पुलिस की सक्रियता का उदाहरण है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में