उत्तर प्रदेश क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

‘कॉल मत काटना… वर्ना फंस जाओगी’, साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर दी महिला डॉक्टर

खबर शेयर करें -

साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बीच बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर को साइबर ठगों ने ढाई घंटे डिजिटल अरेस्ट रखकर धमकाया।

उनका पुराना मोबाइल नंबर नवाब मलिक के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा बताकर ईडी व सीबीआई कार्रवाई और गिरफ्तारी की धमकी दी। ऑनलाइन निगरानी के दौरान हिम्मत दिखाकर वह ठगों के चंगुल से बच सकीं। शिकायत पर आईजी ने साइबर थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

महिला डॉक्टर के मुताबिक सोमवार सुबह उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई (दूरसंचार नियामक आयोग) से बताकर कहा कि उनका एक पुराना नंबर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा है। कहा कि आप एक शिकायती पत्र भेज दें तो वह नंबर को बंद करा देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

तत्काल ही दूसरे नंबर से डॉक्टर के पास कॉल आई और खुद को लखनऊ के आलमबाग थाने का दरोगा बताकर दूसरे शख्स ने हड़काना शुरू कर दिया। उसने कहा कि नवाब मलिक के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आपके नंबर की आईडी से उसका जुड़ाव और अनधिकृत लेनदेन मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

इसमें आपके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर ने कॉल कट की तो उसने दोबारा कॉल कर चेतावनी दी कि कॉल कट मत करना, वर्ना और फंस जाओगी। फिर उसने वर्दी पहने हुए बैठे कथित थाना प्रभारी से बात कराई। वहां एक अन्य शख्स को पुलिस पकड़े बैठी थी। बताया था कि इसी शख्स को पकड़ा गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी