खेल राष्ट्रीय

CSK vs RCB: मैच में विराट कोहली ने की गंदी बात…, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

विराट कोहली को हम मैदान पर उनके एग्रेसिव अंदाज के लिए जानते हैं। विराट का यह अग्रेशन विपक्षी टीमों के नाक में दम कर देता है, मगर कई बार यह उनपर ही भारी पड़ जाता है।

ऐसा ही कुछ शुक्रवार की शाम आईपीएल 2024 के पहले सीएसके वर्सेस आरसीबी मुकाबले के दौरान हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने सीएसके के सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र को सैंड-ऑफ दिया। इस दौरान उन्होंने कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया जो कैमरे में कैद हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने घर का सपना होगा साकार!... हल्द्वानी के 182 लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर का पीछा करते हुए सीएसके ने 7वें ओवर तक स्कोर 70 के पार पहुंचा दिया था। रचिन रविंद्र शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यह उनके आईपीएल करियर का पहला मैच है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति को हाईकोर्ट का झटका!... गिरफ्तारी पर रोक नहीं, सरकार और मंत्री से मांगा जवाब

रचिन ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 37 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 246.67 का रहा। 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब रचिन एक और बड़ा शॉट खेलने गए तो वह डीप मिड विकेट की दिशा में रजत पाटीदार को कैच थमा बैठे। आरसीबी ने रचिन के विकेट गिरने पर राहत की सांस ली, वहीं विराट कोहली एग्रेशन में दिखे। कोहली ने रचिन को आउट होने के बाद सैंड-ऑफ दिया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड कुमाऊं खेल हल्द्वानी

*जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू- रानीखेत क्रिकेटर्स ने दर्ज की रोचक जीत*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वाधान में मंगलवार से जीएनजी क्रिकेट एरीना क्रिकेट मैदान में’सीनियर पुरुष