उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल हिल दर्पण

किशोरी से हैवानियत… गर्भवती होने पर खुला सनसनीखेज राज! हंगामा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल मुख्यालय से एक शर्मसार और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती मिली है। इससे हिन्दूवादी संगठनों में रोष फैल गया। हंगामे के बाद मामले में पुलिस ने साहिल नामक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

मामले के सामने आने के बाद गुरुवार दोपहर कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भवाली कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि मुरादाबाद निवासी युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर लंबे समय से उसके साथ गलत काम कर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और नगर में जुलूस निकालते हुए व्यापारियों से बाजार बंद रखने की अपील की, जिसके चलते कुछ समय के लिए बाजार बंद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एक को बचाने उतरे, तीनों की चली गई जान!...हल्द्वानी के हादसे ने झकझोर दिया

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद किशोरी के परिजनों से संपर्क कर उनकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से टैक्सी चालक है, जबकि उसके पिता दर्जी का काम करते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी अन्य लड़कियों को भी बहलाने-फुसलाने की कोशिश करता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का मंडप बना अखाड़ा!... उत्तराखंड में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में दे दनादन, जानें पूरा मामला

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में भवाली में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, हालांकि एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में