उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम आया है। आरोप है कि प्रेमी को रात में फोन कर बुलाया गया और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
यह मामला टिहरी जिले के थाना लंबगांव क्षेत्र के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव का है। मृतक के पिता धनपाल लाल, निवासी देवल गांव (प्रतापनगर) ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उनके बेटे कीर्तन को खोलगढ़ गांव की एक युवती के मोबाइल से फोन कर बुलाया गया था।
आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती के पिता ने अपनी बेटी के साथ मिलकर कीर्तन और उसके दोस्त दिवाकर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और रातभर मौके पर ही पड़े रहे।
अगली सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। कीर्तन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दिवाकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए मृतक का शव लेने से इनकार कर दिया है। शव फिलहाल सीएचसी लंबगांव में रखा गया है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस का कहना है कि अब तक परिजनों की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी दीपक सिंह के अनुसार, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और तहरीर प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएग


