उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

फौजी बनकर रचा प्यार का जाल… फिर प्राइवेट वीडियो से किया ब्लैकमेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को सेना का जवान बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसकी निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ठग लिए।

मामला चमोली जिले का है। पीड़िता ने 17 अप्रैल को कर्णप्रयाग कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2024 में उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से रुड़की निवासी एक युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने मिलने का फैसला किया और साल 2025 में रुड़की रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मुलाकात के दौरान युवक ने अपना नाम कुलदीप भंडारी बताया और खुद को आर्मी में कार्यरत बताया। उसके झांसे में आकर युवती ने उस पर भरोसा कर लिया और अपनी निजी फोटो व वीडियो साझा कर दीं। इसके बाद आरोपी ने उन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

डर के चलते युवती ने आरोपी के खाते में करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब दबाव और बढ़ा तो उसने पुलिस से मदद लेने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कर्णप्रयाग कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 78(2), 308(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा और प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन रुड़की के ढंडेरा क्षेत्र में ट्रेस की।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

इसके बाद 18 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी कुलदीप भंडारी को ढंडेरा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और ऐसे मामलों से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में