उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

डेडलाइन का काउंटडाउन…फिर हल्द्वानी में गूंजेगा बुलडोजर का एक्शन!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण की योजना को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। तीनपानी से मंगलपड़ाव और नरीमन चौराहे तक चिन्हित 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सभी को 15 दिन यानी एक पखवाड़े के भीतर अपने कब्जे खुद हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के मुताबिक, तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा। ऐसे मामलों में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और इसकी पूरी लागत भी संबंधित लोगों से वसूली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दरअसल, इस मार्ग के चौड़ीकरण की योजना लंबे समय से लंबित है। योजना के तहत सड़क को दोनों ओर 12-12 मीटर तक चौड़ा किया जाना है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर हो और जाम से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड... छह जिलों में यलो अलर्ट

करीब चार महीने पहले प्रशासन ने तीनपानी से मंगलपड़ाव और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से तीनपानी तक सड़क किनारे बने अतिक्रमणों को चिन्हित कर लाल निशान लगाए थे। उस समय लोगों से स्वेच्छा से कब्जे हटाने की अपील भी की गई थी, लेकिन अधिकांश लोगों ने इस पर अमल नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

अब प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। कार्रवाई की आशंका के चलते इलाके में हलचल तेज हो गई है और कई लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण हर हाल में पूरा किया जाएगा और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में