उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

फरवरी के अंत की ठंडक… मार्च में गर्मी का पहला झोंका! जानें मौसम का ताजा हाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और अगले दो दिनों तक किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

हालांकि शुक्रवार, 27 फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। गढ़वाल मंडल के सीमांत जिलों उत्तरकाशी और चमोली में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के आसार हैं। इन जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य के बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

फरवरी का अंत भी बदले मौसम के साथ होने की संभावना है। शनिवार, 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मार्च की शुरुआत सामान्य रहेगी। 1 और 2 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश या बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान नहीं है। अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में