देश/दुनिया राष्ट्रीय हिल दर्पण

सुरक्षा मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक… सीमाओं की सुरक्षा के लिए रणनीति पर मंत्रणा

खबर शेयर करें -

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी हमलों और सीमा पार से हो रही घुसपैठ की घटनाओं के बीच भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सख्त सैन्य कार्रवाई करते हुए 7 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए केंद्र सरकार और सशस्त्र बलों को बधाई दी है।

आरएसएस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद पाक प्रायोजित आतंकवादियों और उनके समर्थक तंत्र के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व और हमारे सशस्त्र बलों को बधाई देते हैं। हम भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्तियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  अर्धकुंभ में गंगा घाटों पर रहेगी AI की नजर!...82 लाख से लगेंगे हाईटेक कैमरे, चेहरे से भी होगी पहचान

इस तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनज़र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में CDS जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और रक्षा सचिव आरके सिंह मौजूद रहे। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, घुसपैठ की आशंका और जवाबी कार्रवाई की रणनीति की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल ऑडियो से उत्तराखंड में सियासी भूचाल!...सीएम धामी सख्त, विधायक के भाई समेत दो पर केस

बीएसएफ ने जानकारी दी है कि 8-9 मई की रात, जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। जवाबी कार्रवाई में 7 आतंकवादियों को मार गिराया गया और पाकिस्तान की ढांढर चौकी को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की ऊंचाइयों पर दौड़ेंगे धावक!...सीएम धामी ने गुंजी में किया बड़ा ऐलान

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश को भारत ने पूरी तरह से विफल कर दिया है। भारतीय सेना और वायुसेना ने पाक सीमा पर पहले से तैनात आकाश मिसाइल प्रणाली का उपयोग कर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट किया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारत पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई का प्रभावी जवाब देने में सक्षम है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड एक्सीडेंट देहरादून मौत राष्ट्रीय

*भीषण हादसा- बस और ट्रक में जबर्दस्त भिड़ंत, 14 की मौत*

खबर शेयर करें -असम। बुधवार की सुबह असम में जबर्दस्त हादसा हो गया। यहां बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो