उत्तराखण्ड कुमाऊं रामनगर हल्द्वानी हिल दर्पण

इश्क का अंजाम या कुछ और?… हल्द्वानी की युवती का खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी की एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है, जिससे उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह घटना शनिवार सुबह नेशनल हाईवे 309 पर रामनगर-काशीपुर रोड स्थित भवानीगंज इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, युवती ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि वहां मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन अधिकारियों को हाईकोर्ट की बड़ी सौगात

इसी दौरान स्थानीय सभासद प्रतिनिधि जफर को घटना की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और एक महिला की सहायता से युवती को 108 एंबुलेंस के जरिए रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। समय रहते अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बचाने के प्रयास शुरू किए जा सके। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ईडी का बड़ा एक्शन....करोड़ों की हेराफेरी की परतें खुलीं, सिस्टम में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद और महिला उपनिरीक्षक राजकुमारी अस्पताल पहुंचे और युवती से पूछताछ की। जांच में सामने आया है कि घटना से पहले युवती भवानीगंज के एक शोरूम के बाहर गई थी, जहां काशीपुर का एक युवक काम करता है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है, और घटना से पहले फोन पर विवाद की भी जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बड़ा हादसा... झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार

फिलहाल पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क कर लिया है और संबंधित युवक की तलाश जारी है। मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में