उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी… स्वास्थ्य सेवाओं में बेतहाशा वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी, जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और जांचों की दरों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा, “भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापार बना रही है, जबकि स्वास्थ्य नागरिकों का बुनियादी अधिकार है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण स्वास्थ्य सेवाएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इस बढ़ी हुई दरों के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेम वाले दोस्त!... मिलने के लिए घर से भागी किशोरियां

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में बेतहाशा वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में उपचार महंगा हो जाने के कारण आम लोग निजी अस्पतालों के मनमानी दरों में फंसने को मजबूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... इन आईएएस अफसरों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि स्वास्थ्य सेवाओं की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और सरकारी अस्पतालों में सस्ते या निशुल्क इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय... शपथ ग्रहण को लेकर आई ये बड़ी अपडेट

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, कमला सनवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष महानगर महिला अध्यक्ष, गोविंद बगड़वाल, तस्कीन अहमद, एडवोकेट मनोज बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, पार्षद भागीरथी बिष्ट, पार्षद जकरिया पठान सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में