उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, सियासी हलचल तेज!…50 से ज्यादा लोगों ने पकड़ा हाथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नैनीताल जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली है। भवाली क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार, उनकी पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी समेत 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है। प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े सवालों के जवाब चाहती है। नए साथियों के जुड़ने से नैनीताल जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...धामी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भवाली क्षेत्र से 50 से अधिक लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है और नए सदस्यों को संगठन में उचित सम्मान एवं जिम्मेदारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बॉन्ड नहीं भरा तो वेतन रोका, सेवा में ब्रेक!... उपनल मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा- ऐसी सजा क्यों?

वहीं, सदस्यता ग्रहण करने वाले शीलू कुमार ने कहा कि वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस की लोकतांत्रिक विचारधारा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और भवाली क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  पुण्य की डुबकी बनी आखिरी स्नान!...तप्त कुंड में दो महिला यात्रियों की मौत

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, खष्टी बिष्ट, मधु सांगुड़ी, राधा आर्य, हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, शंकर जोशी, नरेश अग्रवाल, मनोज भट्ट और जमुना कैंतुरा समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में