उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

पहले नशे के खिलाफ शिकायत, फिर FIR… हल्द्वानी में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि राजपुरा में नशे के खिलाफ चल रहा अभियान पूरे हल्द्वानी की जनभावना है। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई करने के बजाय आवाज उठाने वालों को मुकदमों में उलझाया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि नशे के वास्तविक कारोबारियों और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई की जाए तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 7 दिन बारिश का ‘अलर्ट मोड’!... इन दो दिनों में रहें खास सतर्क, जानें अपने जिले का मौसम

महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ शिकायत करने वालों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए। उन्होंने पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो को जांच में शामिल करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  महिला सुपरवाइजर से बदसलूकी!... रास्ते में घेरकर मारपीट-छेड़छाड़, CCTV में कैद कांड

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को परेशान किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, गोविंद सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, जीवन कार्की, मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, रेनू तोमर, पुष्पा नेगी, दीप पाठक, राजेंद्र बिष्ट रज्जी, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, हेम दुर्गापाल, मयंक भट्ट, हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, दिनेश सांगूड़ी, प्रदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में