उत्तराखण्ड कुमाऊं मौसम शिक्षा हल्द्वानी

शीतलहर का कहर… नैनीताल जिले के इन स्कूलों में दो दिन छुट्टी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप लगातार बना हुआ है और आने वाले दिनों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जनपद नैनीताल क्षेत्र में घना कोहरा एवं शीतलहर की स्थिति निरंतर बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

इन परिस्थितियों को देखते हुए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों—तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी एवं रामनगर—में संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 5 तक) के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में **दिनांक 16 जनवरी 2026 एवं 17 जनवरी 2026 (दो दिन)** का अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया गया है कि उक्त आदेश की सूचना संबंधित क्षेत्रों के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुँचाई जाए। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में