उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम

उत्तराखंड में ठंड का अलार्म!…तराई में कोहरे की मार, बारिश-बर्फबारी का इंतज़ार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। तराई क्षेत्र घने कोहरे की गिरफ्त में बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में एक बार फिर कोहरे के साथ ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल पुलिसिंग का दम...साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिली राहत

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 दिसंबर को देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

कोहरे के कारण ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनने के आसार हैं। वहीं आगामी दिनों की बात करें तो 27 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद 28 और 29 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में