सुप्रीम कोर्ट से कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला को झटका लगा है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान शीर्ष न्यायालय ने महिला से कहा कि यह मामला कोर्ट में न लड़ें और इसे उच्च न्यायालय में ले जाएँ। महिला सुरक्षा की मांग कर रही थी और आरोप लगा रही थी कि वह कर्नाटक में अपने घर में रहने में असमर्थ हैं।
महिला के वकील ने अदालत में बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उन्हें दिल्ली में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर पर तोड़फोड़ की गई, पत्थरबाजी हुई और उनकी संपत्ति को कब्जे में लेने की कोशिश की गई। महिला ने कहा, “मैं अपने घर में रहना चाहती हूं, लेकिन लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मैंने कई शिकायतें दर्ज कराई हैं और कोर्ट के आदेश हासिल किए हैं, फिर भी स्थिति नहीं बदली।”
सुप्रीम कोर्ट ने महिला से कहा कि वह अपनी लड़ाई सीधे कोर्ट में न लड़ें। न्यायालय ने पूछा कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री उनके पीछे लोगों को दिल्ली भेज रहे हैं। महिला के वकील ने जवाब दिया कि वह कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। कोर्ट ने मामले को उच्च न्यायालय में जाने के लिए कहा और सुरक्षा संबंधी मांग पर सुनवाई अगले मौके के लिए टाल दी।


