उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

नन्हीं बच्ची को देखते ही थम गए CM धामी के कदम…फिर मासूम ने ऐसा जवाब दिया, VIDEO हुआ वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम लोगों से संवाद के लिए जाने जाते हैं। युवा हों, बुजुर्ग हों या बच्चे, मुख्यमंत्री अक्सर लोगों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जानने और उनसे बातचीत करने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसा ही एक सहज और आत्मीय अंदाज देहरादून पुलिस लाइंस के हेलीपैड पर देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात एक नन्हीं स्कूली बच्ची से हो गई।

दरअसल, पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री की नजर किनारे खड़ी एक स्कूली छात्रा पर पड़ी। वह सीधे बच्ची के पास पहुंचे और उससे बातचीत शुरू कर दी। मुख्यमंत्री ने बच्ची से पूछा कि वह किस कक्षा में पढ़ती है। बच्ची ने बताया कि वह तीसरी कक्षा की छात्रा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उससे उसका नाम पूछा और पढ़ाई से जुड़ी अन्य बातें भी जानीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा में बड़ा एक्शन!... जंतर-मंतर पहुंची महिला नेता पर गिरी गाज

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्ची से पूछा कि क्या वह उन्हें पहचानती है। बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री का नाम पुष्कर सिंह धामी बताया। बच्ची का जवाब सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और उससे बातचीत जारी रखी। उन्होंने यह भी पूछा कि वह स्कूल जा रही है या स्कूल से वापस लौट रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक बच्ची के सिर पर हाथ भी फेरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... नाले में मिला चालक का शव, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री और बच्ची के बीच हुई इस सहज बातचीत का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें धामी का बच्चों के प्रति अपनापन और सहज व्यवहार नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री इससे पहले भी कई मौकों पर छात्रों और बच्चों से बातचीत करते दिखाई दिए हैं। कई अवसरों पर वह बच्चों के साथ खेलते और उनकी बातें सुनते भी नजर आए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री अपने मॉर्निंग वॉक के दौरान भी आम लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछते रहे हैं। इस दौरान वह लोगों से स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत करते हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में