उत्तराखण्ड खेल गढ़वाल देहरादून

सीएम धामी का संदेश… खेल हैं स्वस्थ जीवन की कुंजी, बैडमिंटन से दी ऊर्जा की बूस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि शासकीय कार्यों की व्यस्तता के बीच सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा खेल गतिविधियों को अपनाना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि खेल जीवन में अनुशासन लाने के साथ तनाव कम करता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। सीएम ने कहा, “निरोगी रहना मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है और खेल इस दिशा में सबसे प्रभावी माध्यम हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  देश की राजनीति में बड़ी हलचल...केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद से इस्तीफा

शनिवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित 10वीं अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता–2025 का शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खुद बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रतियोगिता में राज्य के 42 विभागों के कर्मचारी और अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

सीएम धामी ने आशा व्यक्त की कि यह अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता भविष्य में भी निरंतर आयोजित होती रहेगी और कर्मचारियों-अधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण बनकर उभर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

उन्होंने बताया कि राज्य परिवर्तन की दिशा में अग्रसर है और नवाचारों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हाल ही में उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया गया, जिससे राज्य में खेल अवसंरचना और सुविधाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक नहीं मिलेगी राहत!...उत्तराखंड में भारी बारिश का हाई अलर्ट

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में खेलों को प्रोत्साहित कर राज्य को ‘खेल भूमि’ के रूप में विकसित करने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में