उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून

‘आज एक नाम, कल दूसरा नाम’…ऑडियो विवाद पर सीएम धामी का बड़ा बयान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वीबी जी राम जी (विकसित भारत–जी राम जी) अधिनियम और अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अपनी बात रखी।

अंकिता भंडारी मामले पर सीएम धामी ने कहा कि यह एक अत्यंत हृदयविदारक घटना थी। सरकार ने घटना के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। महिला आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित कर पारदर्शी जांच कराई गई, जिसके चलते आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिली।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

सीएम धामी ने कहा कि हाल ही में सामने आए ऑडियो क्लिप की जांच के लिए भी एसआईटी गठित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने ऑडियो को लेकर चल रहे विवाद पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं इसके पीछे कोई षड्यंत्र तो नहीं है।

विरोध प्रदर्शन और अलग-अलग बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट है और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने वीबी जी राम जी अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि यह सिर्फ मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। अधिनियम के तहत साप्ताहिक वेतन भुगतान, महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान, पारदर्शिता और नई तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज बस के ब्रेक फेल...यात्रियों में मची चीख-पुकार, चालक की मौत

उन्होंने बताया कि हिमालयी राज्यों के लिए 90 प्रतिशत धनराशि केंद्र और 10 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। इस योजना के तहत ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन और रोजगार सृजन को मजबूती मिलेगी। कुल 1.51 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है, जो पहले की तुलना में काफी अधिक है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक दिलीप रावत और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार भी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में