उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:40 बजे देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे नैनीताल के कैलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे।
यहां से मुख्यमंत्री कार द्वारा होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे, जहां वे करीब आधे घंटे रुकेंगे। इसके बाद वे राज्य अतिथि गृह जाएंगे और वहां से दोपहर 2:15 बजे वापस कैलाखान हेलीपैड के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 2:45 बजे हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से सीधे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह जाएंगे। यहां वे वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:35 बजे हल्द्वानी से उधमसिंह नगर के श्रीपुर बिछवा के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


