उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह गौलापार स्थित उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद करेंगे और शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे रुद्रपुर स्थित डीपीएस स्कूल मैदान से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 12:10 बजे उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए रवाना होकर 12:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे से 2 बजे तक क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास तथा राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा आईटीडीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:45 से 3:30 बजे तक व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे आईटीडीसी फॉर्च्यून से आनंद बाग, जिला सहकारी बैंक के समीप पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वह आनंद बाग से साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर-03, मुखानी के लिए रवाना होंगे, जहां कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे साउथ एन्क्लेव से कार द्वारा एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे। करीब 4:40 बजे एफटीआई हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।


