उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

खेत में उतरे सीएम धामी… खुद चलाया टिलर और दिया जैविक खेती का संदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई के खेत में स्वयं टिलर चलाकर जुताई की। इस दौरान उन्होंने खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता बिशना देवी भी मौजूद रहीं।

खेत में श्रम करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों के परिश्रम और कृषि परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ पारंपरिक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर कृषि को अधिक टिकाऊ और समृद्ध बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में उतरा और फिर नहीं लौटा... पर्यटक के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गोबर जैसी प्राकृतिक खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों की आय बढ़ाने और जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सियासी भूचाल...BJP गठबंधन से अलग हुई सहयोगी पार्टी, बढ़ी हलचल

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी कृषि परंपरा, ग्रामीण संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी हुई है। सरकार पारंपरिक खेती, बागवानी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके और युवा पीढ़ी भी खेती और ग्रामीण विकास से जुड़ सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में