उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

काल बनकर दौड़ी सिटी बस…छह लोगों को रौंदा, मची चीख-पुकार, एक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को देहरादून से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के लालपुर के पास एक सिटी बस ने छह लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बम विस्फोट की धमकी... सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि चालक को बस चलाते समय दौरा पड़ा था, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शॉर्ट सर्किट या बड़ी चूक?...ई-रिक्शा शोरूम में धधकी आग, कई वाहन जले

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में दो मजदूर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सूचना के बावजूद एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा और ऑटो की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोग भी सहम गए। दुर्घटना के चलते क्षेत्र में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में