उत्तराखण्ड देश/दुनिया स्वास्थ्य हिल दर्पण

बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक है नींद की कमी, मेंटल हेल्थ हो सकती है खराब

खबर शेयर करें -

रात की नींद आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। उचित नींद सिर्फ वयस्कों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चे विभिन्न गतिविधियों के जरिए बड़ी मात्रा में अपनी ऊर्जा खर्च करते हैं। लेकिन अगर बच्चों को नींद पूरी न होने के कारण बच्चे जब बड़े होते हैं तो उनकी मेंटल हेल्थ पूरी तरह से खराब हो जाती है। इसके कारण साइकोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

बच्चों के लिए नींद है जरूरी
बच्चों की मेंटल हेल्थ के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है. हाल ही में हुए रिसर्च के मुताबिक बचपन में नींद पूरी न होने के कारण वहीं बच्चे जब बड़े होते हैं तो उनके दिमाग पर बुरा असर होता है। खासकर साइकोसिस की बीमारी का खतरा बढ़ता है। तो आइए जानते है बच्चों को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ चोरों का कारनामा!...घर के ताले तोड़ उड़ाई लाखों की नगदी, जमीन के कागजात भी ले गए

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों स्लीपिंग पैटर्न पर नजर रखी गई। रिसर्चर ने इस खास तरह के रिसर्च में 6 महीने से लेकर 7 साल की उम्र वाले बच्चों को शामिल किया और उनकी नींद पूरी होने की अवधि पर खास ध्यान दिया। इसके बाद फिर 24 साल में उनके मेंटल पर हेल्थ पर क्या असर होता है इसका भी मूल्यांकन किया।
बच्चों में नींद की कमी के हानिकारक प्रभाव

नींद की कमी बच्चों की सेहत खराब करने के साथ-साथ उनके मानसिक व शैक्षणिक प्रदर्शन को भी खराब कर सकती है। अध्ययनों के अनुसार, इसका परिणाम खराब संज्ञानात्मक प्रदर्शन हो सकता है। कुछ मामलों में, बच्चे अवसाद, चिंता या आवेगी व्यवहार का भी अनुभव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अगले 72 घंटे भारी!...उत्तराखंड में मौसम का कहर, कई जिले हाई अलर्ट पर

बच्चों को बेहतर तरीके से सोने में कैसे मदद करें

कई बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए आपको अपने बच्चों में स्वस्थ नींद के पैटर्न को बढ़ावा देना चाहिए। बच्चों में बेहतर नींद सुनिश्चित करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं।
हर दिन अपने बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। आप उन्हें बाहर खेलने के लिए कह सकते हैं या उन्हें अपनी पसंद के किसी भी खेल में शामिल होने की अनुमति दे सकते हैं।
बिस्तर पर जाने से पहले अपने बच्चों को गैजेट्स का उपयोग करने की अनुमति न दें। इसे बिस्तर में स्क्रीन के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए एक नियम बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हादसों पर ‘डीएम एक्शन’... तीनपानी बाईपास की बदलेगी तस्वीर, लगेंगे कैमरे और लाइट

आपको अपने बच्चों के लिए सोने का एक निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए। निश्चित समय आपके बच्चों को एक आदत विकसित करने और नियम से परिचित होने में मदद करेगा।
अपने बच्चों के बेडरूम की जाँच करें और उनके लिए सोने के लिए एक आरामदायक जगह बनाएं।बच्चे को अच्छी नींद के लिए अपनाएं यह खास टिप्स

इन बातों का रखें ख्याल

एक बच्चे के लिए अच्छी नींद न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि बच्चे की मेंटल हेल्थ के लिए भी महत्वपूर्ण है। माता-पिता को बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है कि उनकी आदतों का खास ध्यान रखें। ताकि बच्चे अच्छी नींद ले।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में