उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड… जनसुनवाई में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक मामले की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच संवाद का एक मजबूत माध्यम है, जिससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है बल्कि शासन व्यवस्था में भी सुधार आता है। इस अवसर पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल, अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में