उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

पेयजल, सिंचाई और रोजगार का महाप्रोजेक्ट… जमरानी बांध पर मुख्यमंत्री धामी सख्त

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी भ्रमण के दौरान गोला नदी पर निर्माणाधीन जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी पहलुओं एवं समयबद्धता की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत दो टनलों का निर्माण कार्य लगभग 88 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा नदी के जल डायवर्जन हेतु कॉफर डैम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जून 2026 तक टनल एवं कृत्रिम डैम निर्माण पूर्ण कर मानसून में नदी का जल डायवर्ट किया जाएगा। परियोजना का समस्त निर्माण कार्य जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दशकों पुरानी मांग को स्वीकृति देकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से पर्यावरणीय एवं तकनीकी अड़चनों को दूर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, रोजगार सृजन और पर्यटन विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। इससे उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के किसानों एवं क्षेत्रवासियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्थानीय जनभावनाओं को देखते हुए विद्युत उत्पादन की संभावनाओं पर केंद्र सरकार से वार्ता की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं कार पर गिरा बोल्डर तो कहीं बाइक की टक्कर... उत्तराखंड में 3 मौतों से मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार योजनाओं को कागजों से निकालकर धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में कोई भी योजना अधूरी नहीं रहेगी।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में