उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

गूंजेंगे जयकारे, सजेंगे धाम… इस दिन खुलेंगे गंगोत्री के पावन कपाट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पवित्र चारधामों में शामिल गंगोत्री धाम के कपाट इस वर्ष अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चैत्र नवरात्र के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने हिंदू पंचांग के अनुसार तिथि और समय की विधिवत घोषणा की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 अप्रैल को मां गंगा की विग्रह डोली उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा से पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना होगी। सेना बैंड और ढोल-दमाऊ की धुनों के बीच डोली दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान डोली का रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी का विद्रोह!... उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से मचा हड़कंप

19 अप्रैल की सुबह डोली पुनः गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी और निर्धारित समय पर पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही धाम आगामी छह महीनों तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'आई लव यू... फिर किसी के साथ ऐसा मत करना', मौत के बाद VIDEO ने खोला बड़ा राज!

इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे, जिससे बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी।

मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष यात्रा के दौरान विशेष व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर और गंगा घाट क्षेत्र में गैर-सनातनी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में