उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा डवलपमेंट देहरादून हिल दर्पण

चारधाम यात्रा…इतने करोड़ का बजट पास, सुरक्षा और सुविधाओं पर बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में  चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने जा रही है, और तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में बुधवार को देहरादून में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक संपन्न हुई।

बैठक में श्री बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव समिति के सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद पारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

साथ ही आगामी यात्रा सत्र 2026-27 के लिए 121 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया। बजट में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने, यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में समिति का शिविर कार्यालय खोलने और मंदिर परिसरों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी का विद्रोह!... उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से मचा हड़कंप

बीकेटीसी के सदस्यों ने इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की और आवश्यक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए। समिति का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा को व्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है, ताकि देश और विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...शिक्षकों के तबादलों पर बड़ा अपडेट

बैठक में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और ऋषि प्रसाद सती, सदस्य धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डा. विनीत पोस्ती, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी और राजकुमार तिवारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में