उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर हिल दर्पण

जंगल में बवाल…अवैध खनन रोकने गई वन टीम पर हमला, असलहा छीना!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और असलहा छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 6 अप्रैल की सुबह की है, जबकि शिकायत के आधार पर 7 अप्रैल की देर शाम केस दर्ज किया गया।

मामला नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है। वन बीट अधिकारी विमल चौधरी (उत्तरी लोअर कोसी रेंज) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने सहयोगी रिंकू के साथ नियमित गश्त पर थे। इस दौरान टीम कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

सुबह करीब 7:20 बजे आरक्षित वन क्षेत्र में खनन निकासी गेट के पास कुछ वाहन संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। कार्रवाई करते हुए वन टीम ने एक ट्रैक्टर-केकड़ा वाहन को पकड़ लिया और उसे कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की।

इसी दौरान वाहन स्वामी अरुणपाल अपने 3 से 5 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उन्होंने वन कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। इसी बीच अरुणपाल ने एक वनकर्मी से 315 बोर का असलहा और मैगजीन में रखे चार कारतूस छीन लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

इसके बाद आरोपित ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। बाद में जंगल की झाड़ियों से असलहा और कारतूस बरामद किए गए, जिनके फोटो भी सुरक्षित रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में