क्राइम देश/दुनिया राष्ट्रीय

बंद के दौरान अराजकता…..भाजपा नेता की कार में फेंके बम, गोलीबारी

खबर शेयर करें -

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद के कारण बुधवार को जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। खासकर कोलकाता में, जहां सड़कों पर काफी कम बसें, ऑटो रिक्शा और टैक्सी दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों की बल्ले-बल्ले

निजी वाहनों की संख्या भी घट गई है, जिससे राजधानी की सड़कें अपेक्षाकृत खाली लग रही हैं। हालांकि, बाजार और दुकानें खुली हैं, और स्कूल तथा कॉलेज भी चालू हैं। लेकिन अधिकांश निजी कार्यालयों में कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं, जिससे उनकी उपस्थिति काफी कम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सनसनीखेज... लापता अधेड़ का जंगल में इस हालत में मिला शव

इस बीच, भाजपा के नेता प्रियांगु पांडे ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया। उनका कहना है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर बम फेंके और 6-7 राउंड फायरिंग की। इस घटना ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है और राजनीतिक माहौल को और भी गरम कर दिया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी