उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

धर्म बदलो वरना AI से बदनाम करूंगा!…हल्द्वानी में खौफनाक करतूत का खुलासा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है। यह मामला डॉ. मंजूनाथ टीसी (एसएसपी, नैनीताल) के संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जांच में पता चला कि करीब दो महीने पहले आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर पीड़िता से संपर्क किया था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के साथ उसने पीड़िता की निजी जानकारी हासिल कर ली और फिर उसका मोबाइल नंबर लेकर संपर्क बनाए रखा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

आरोप है कि इसी दौरान युवक ने नाबालिग के साथ अशोभनीय व्यवहार किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में