उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

प्रमाण पत्र घोटाला…हल्द्वानी में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा से उजागर हुए फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह के मामले में प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। तहसील क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में जारी स्थाई, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की जांच में तेजी लाते हुए विशेष जांच समिति ने अब तक 89 प्रमाण पत्रों को अधूरा और संदिग्ध पाए जाने पर निरस्त कर दिया है। इनमें बड़ी संख्या जाति और निवास प्रमाण पत्रों की शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव!... हल्द्वानी से बजेगा चुनावी बिगुल, आएंगे दिग्गज नेता

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार की जा रही है। उन्होंने प्रदेश में डेमोग्राफिक बदलाव के संदिग्ध मामलों को देखते हुए सभी जिलों में पिछले पांच वर्षों में जारी प्रमाण पत्रों की गहन समीक्षा के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो... छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम! हल्द्वानी में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

हल्द्वानी परगना क्षेत्र में गठित विशेष जांच समिति ने प्रारंभिक चरण में 2000 से अधिक प्रमाण पत्रों की समीक्षा की। जांच में कई प्रमाण पत्र अधूरे दस्तावेज, संदिग्ध जानकारियों और नियमों के उल्लंघन के कारण अमान्य पाए गए।

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जांच अभी भी जारी है और आगे और प्रमाण पत्रों में अनियमितताएं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों के विपरीत जारी किसी भी प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी। इस कदम के बाद तहसील क्षेत्र में प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में